मुरादाबाद । कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉक डाउन लागू किया गया ताकि कोरोना के वायरस के संकमण को रोक जा सके,लेकिन प्रशासन और सरकारों के द्वारा बार बार अपील करने के बाद भी न तो लोग सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे है और न ही मास्क आदि का प्रयोग। जिस कारण कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ सकती। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण और देश में लॉक डाउन लागू होने से केंद्र सरकार ने जनधन खातों में 500 रुपए की राशि दी गई। केंद्र सरकार की ओर से महिला जनधन खातों में अप्रैल माह से तीन महीने तक 500 रुपए देने की घोषणा के बाद से बैंक और कियोस्क सेंटर पर लाइन लगना शुरू हो गई है।जनधन खातों में राशि पहुंचने के बाद महिलाएं राशि को निकलने के लिए बैंक और कियोस्क सेंटर पर भीड़ लगा रहीं है। बैंक और कियोस्क सेंटर पर अधिक लोगों के पहुंचने के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है।
![]()
कियोस्क सेंटर पर नजर आ रही थीं
बैंक और कियोस्क सेंटर पहुंची कई महिलाएं तो मास्क आदि के बिना खड़े रहे। पैसे निकलवाने के लिए सबसे ज्यादा महिलाएं कियोस्क सेंटर पर नजर आ रही थीं। खास बात यह रही कि कियोस्क सेंटर खुलने से पहले ही महिलाओं की लंबी कतार उनके सामने लग गई।
खाते में पैसा आया है कि नहींकई महिलाओं के साथ तो ऐसा भी हुआ कि सुबह से लाइन में लगी रही और जब भुगतान की बारी आई तो पता चला कि इनके खाते में तो पैसा ही नहीं आया है। इनमें कुछ ऐसे लोग भी थे जो खाते में पैसा आया कि नहीं यह देखने आए। उनका कहना था कि यदि पैसा मिल जाता है तो इससे हमें राहत मिलती।
जरूरी न हो तो न जाए बैंक
कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए और इस सकंम्रण से बचाव के लिए अगर पैसे निकलवाना जरूरी न हो तो बैंक जाने से बचे। इस तरह से आप खुद को तो संक्रमित होने से बचा सकते है साथ ही कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या में कमी भी ला सकते है।