मुरादाबाद : खेत में खाद बखेर रहे किसान पर जंगली जानवर का हमला ,

 

मुरादाबाद : जनपद मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है। यह जानवर खाना पानी की तलाश में जंगल से निकलकर बस्ती की ओर आ रहे हैं। यह जानवर इतने खतरनाक हैं कि मौका मिलते ही ग्रामीणों को अपना निवाला बनाने से नहीं चूकते। इस क्षेत्र में तमाम घटनाएं होने के बाद भी अफसर संजीदा नहीं है जिस कारण रात की बात छोड़िए दिन में भी किसान खेत में जाने से डरने लगे हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों वे आसपास के क्षेत्र में दहशत है।

सोमवार को फिर दिन निकलने के बाद एक जंगली जानवर ने किसान पर हमला बोल दिया। डिलारी क्षेत्र के ग्राम सिडाबली निवासी किसान सम्भु सिंह सुबह १० बजे अपने खेत में खाद बखेर रहा था। बताते हैं कि जैसे वह खेत पर खाद बखेर रहा था तभी जंगल से निकलकर एक जानवर ने उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले के कारण सम्भु को बचने का मौका भी नहीं मिला। बचाव के लिए वह चिल्लाया तो आसपास के ग्रामीणों की नजर पड़ गई। हालांकि ग्रामीण जब तक उसे बचाते जानवर ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर सम्भु के परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डिलारी अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया। उपचार के दौरान डाक्टरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डिलारी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया | घायल किसान ने जंगली जानवर की पहचान जंगली सूअर के रूप में की | ग्रामीणों का कहना है की वनविभाग व प्रशासन इस पर कार्य वाही करे और जानवरो को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाया जाये |

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks