मुरादाबाद मंडल में आधी-बारिश का कहर, दो की मौतमौसम का मिजाजरामपुर के टांडा में आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत, चाचा झुलसासिरसी में मस्जिद की दीवार गिरने से नमाज पढ़ रहे बुजुर्ग की मौतसंभल में तीन हजार कुंतल गेहूं भीगा, सब्जियों को भी पहुंचा नुकसानमुरादाबाद-अमरोहा में पेड़-होर्डिंग और पोल गिरे, बिजली आपूर्ति बाधितरेलवे ट्रैक पर जगह-जगह पेड़ गिरने से मालगाड़ियों का संचालन थमामुरादाबाद। हिटीमुरादाबाद में रविवार को दोपहर में बदले मौसम के मिजाज ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जमकर कहर मचाया। रामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से झुलस गया है। संभल के सिरसी में आंधी से मस्जिद की छत ढह गई और नमाज पढ़ रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। आंधी-बारिश ने आम और सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी-बारिश से कई पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। बिजली के तार-पोल टूटकर गिरने से घंटों बिजली की आपूर्ति बाधित रही। उधर, संभल में खुले में पड़ा तीन हजार कुंतल गेहूं भीग गया। इसकी जानकारी होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कई जगह रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ।रामपुर के दढ़ियाल क्षेत्र के उत्तराखंड सीमावर्ती गांव चौखंडी में दोपहर को आकाशीय बिजली गिर गई। गांव का छात्र पशुओं को बारिश से बचाने के लिए निकला था। आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिवार के लोग झुलसे छात्र को इलाज के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही आंधी से होर्डिंग गिरने से राधा रोड पर एक बाइक दब गई। पुरानागंज क्षेत्र में एक दीवार गिर गई। आंधी-बारिश से जिलेभर की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। उधर, आंधी-बारिश से आम की फसल और पालेज आदि को नुकसान हुआ है।संभल के सिरसी में सिरसी में आए तूफान में मस्जिद की दीवार गिरने से अंदर नमाज पढ़ रहे बुज़ुर्ग साबिर हुसैन निवासी मुहल्ला सराय सादक की मौत हो गयी। संभल में दोपहर को एक बजे काले बादल छाए और तेज आंधी के साथ बरसात का सिलसिला शुरू हुआ। आंधी और बरसात से जगह-जगह पेड़ बिजली की लाइनों पर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी से आम की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। मक्का की फसल को भी नुकसान है। मक्का की फसल आंधी व बरसात से गिरकर जमीन पर आ गई। गवां नगर पंचायत के आसपास तेज हवाओं से कई बड़े-बड़े पेड़ गिर गए, जिससे अनूपशहर-गवां मार्ग बाधित रहा। गवां के संभल चौराहे पर रखे खोखे भी तेज हवा से टूट गए। झमाझम बारिश से संभल मंडी समिति में बने क्रय केंद्र पर खुले में पड़ा लगभग तीन हजार कुंतल गेहूं भीग गया। क्रय केंद्र अधिकारियों की लापरवाही से गेहूं भीगने से मंडी समिति के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।अमरोहा में सर्वाधिक नुकसान आम की फसल को हुआ है। आंधी से आम की फसल को 30 से 40 फीसदी नुकसान बताया जा रहा है। आंधी में कटा हुआ गेहूं और और भूसा उड़ गया और बेल वाली सब्जियों की फसलों को भी क्षति पहुंची है। आंधी के कारण बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पूरे जिले की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुए है। आंधी के कारण काफी संख्या में पेड़ टूट गए। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया आंधी बारिश से आम सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है।मुरादाबाद में कई जगह पेड़ गिरे, पोल टूटे, तार टूट कर गिरने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग मशक्कत के बाद भी बिजली के फाल्ट ठीक नहीं कर सका। होर्डिंग और अस्थायी डिवाइडर गिरने से यातायात बाधित हो गया। किसानों को इस तूफान से भारी नुकसान हुआ है। सब्जियों की खेती में 40 फीसदी तक नुकसान हुआ। ठाकुरद्वारा में आंधी से सैकड़ों पेड़ धाराशायी हो गए। कमालपुरी रोड पर दो विद्युत् पोल पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप होने के साथ ही विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गयी। अतुल फिलिंग स्टेशन का सोलर पैनल उखड़ गया। डीलारी क्षेत्र में तेज हवाओं के चलने से खेतों में खड़े यूके लिप्टस आदि पेड़ टूटकर गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। रेल ट्रैक पर गिरे पेड़, ट्रेन प्रभावितमुरादाबाद रेल मंडल में तूफान का असर रेल संचालन पर पड़ा। गजरौला, स्योहारा, पथरी और पितांबरपुर में रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह पेड़ गए। इसके चलते मालगाड़ियों का संचालन रोकना पड़ा। गुलाबबाड़ी क्रासिंग पर पोल झुकने से भी मालगाड़ियों का संचालन रोकना पड़ा।