अलीगढ़ – गत शुक्रवार को सराय रहमान निवासी युवक के साथ शिवपुरी में दवा की दुकान पर वहां के युवकों ने कोरोना संक्रमिक बताकर उसके साथ काफ़ी मारपीट की थी । आज प्रातः अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल अपने सहयोगियों के साथ जे.एन. मैडीकल कॉलेज गये और वहां उन्होंने सराय रहमान के घायल युवक को देखा इसके बाद व मथुरा रोड स्थित हसनपुर ग्राम के गोली लगने से घायल हुये व्यक्ति को भी देखने पहुंचे । शिवपुरी मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग करते हुऐ विवेक बंसल ने कहा कि इस घटना के दोषी लोगों की तुरंत गिरफ़्तारी हो और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिये प्रभावशाली क़दम उठाये जायें ।