
जेल मैन्युअल उल्लंघन मामले में लालू यादव को मिली राहत, HC ने सुनवाई अनिश्चित समय के लिए टाली
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को जेल मैन्युअल उल्लंघन मामले में बड़ी राहत झारखंड उच्च न्यायालय से मिली है. झारखण्ड उच्च न्यायालय में सुनवाई लंबे समय के लिए स्थगित कर दी है.
जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में आज झारखंड उच्च न्यायालय में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. राज्य सरकार की ओर से अदालत के समक्ष लालू प्रसाद के स्वास्थ्य रिपोर्ट पर जवाब दाखिल किया गया. रिम्स के केली बंगले में रहने समय जेल उल्लंघन मामले पर जेल आईजी के द्वारा भी रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत किया गया था. सभी रिपोर्ट को देखने के बाद अदालत ने संतुष्टि जाहिर करते हुए मामले की सुनवाई लंबे समय के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है.
गौरतलब है कि लालू प्रसाद के रिम्स में इलाजरत होने के दौरान लगातार जेल मैन्युअल उल्लंघन का सवाल खड़ा हो रहा था. हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था और मामले में रिम्स प्रबंधन और जेल आईजी से रिपोर्ट मांगी थी.