*एटा ~ अवैध शराब बरामदगी एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद भट्टी (शराव बनाने के उपकरण) सहित 10 लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब बरामद, 50 लीटर लहन मौके पर नष्ट।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे *अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी अलीगज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व* में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शराव के निष्कर्षण के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 01 अदद भट्टी ( शराव बनाने के उपकरण) सहित 10 लीटर देशी / कच्ची अपमिश्रित शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
दिनांक 08.05.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान *ग्राम हत्सारी* में अवैध शराब के निष्कर्षण के दौरान 01 अदद भट्टी (शराब बनाने के उपकरण) सहित 10 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त को मोके से समय करीब 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा मौके पर 50 लीटर लहन नष्ट किया गया *अभियुक्त द्वारा शराव का निष्कर्षण / लॉकडाउन का उल्लंघन करने के संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 147/2020 धारा 60/60(2) आ0अधि0 व 272/188 भादवि* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- कुँवरसेन पुत्र ईश्वरी निवासी हत्सारी थाना अलीगंज एटा।
*बरामदगी*
10 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब, 01 अदद भट्टी ( शराब वनाने के उपकरण)