मंगलवार को जलेसर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते उपजिलाधिकारी एसपी वर्मा आदि——
फोटो वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का दृश्य
जलेसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुआ आयोजन
—-कार्यक्रम में जलेसर एसडीएम का फूल मालाओ से हुआ स्वागत—–

एटा। जलेसर नगर के बाई पास रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का 38 वाॅ आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जलेसर उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को फूल मालाओ से तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि को महाविद्यालय के रोवर्स तथा रैजर्स के छात्र छात्राओं के द्वारा सलामी दी गई। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने मशाल जला कर तथा शपथ दिला कर खेल कूद प्रतियोगिताओ का शुभारंभ किया। इससे पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्य ने उपजिलाधिकारी का स्वागत किया तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में खेल प्रतियोगिता के महत्व समझे। खेल प्रभारी डाॅ वी एस चौधरी ने मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापक गणों का माला पहना कर स्वागत किया। महाविद्यालय की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। साथ ही वरिष्ठ अतिथि शशि राठी को बुके देकर सम्मानित किया। सबसे पहले लगभग सौ भी लकड़ों की हिट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एसडीएम एवं शशि राठी ने किया। इसके बाद माला फेक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान वीए की छात्र कुमारी राखी ने प्राप्त किया है । साधाना सिंह ने दूसरे स्थान प्राप्त किया है। तीसरा कुमारी शिवानी ने प्राप्त किया है। छात्र वर्ग में तीन हजार मी में प्रथम स्थान पर विष्णु कुमार–दूसरे स्थान पर विशाल कुमार तथा तीसरे स्थान पर ब्रजेश कुमार ने प्राप्त किया है। छात्र वर्ग में पद्ररे सौ मी में प्रथम स्थान पर कुमारी कीति यादव दूसरे स्थान पर रिंकू दूसरे स्थान पर अंशुमन तथा तीसरे स्थान पर दीपक कुमार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ विभा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ राजेंद्र सिंह कुशवाहा डाॅ विष्णुकान्त डाॅ अपिल कुमार गौतम डाॅ राहुल भारद्वाज राजवीर सिंह प्रदीप कुमार अजय प्रताप सिंह राकेश कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया है।