
*#Mathura….* *बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं प्रियंका गांधी* *देहरी पूजकर देश कल्याण की मांगी मन्नत* कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा में महापंचायत करने आईं। कृषि कानून के विरोध में हुई महापंचायत के बाद उन्होंने वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-पाठ की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी के बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।