*बिजनौर पुलिस का मानवीय चेहरा*
आज के समय में जहाँ पुलिस दिन रात मेहनत कर के कोरोना बीमारी से पुरे देश को बचाने में लगी हुए है,
वही उत्तर प्रदेश पुलिस गरीबो की मदद करने में भी पीछे नहीं है !
जो काम वोट मांगने वाले नेता नहीं कर सके वह काम
थाना हल्दौर जिला बिजनौर में तैनात आरक्षी सनी तोमर व आरक्षी कुशलपाल सिंह ने कर दिखाया!
ग्राम मोहनपुर चांदानंगली में रहने वाली एक वृद्ध व असहाय महिला को एक गैस सिलेंडर व चूल्हा देकर उसकी मदद की, जिसे देख उस महिला के चेहरे पर खुशी के आंसू आ गए और फिर वृद्ध महिला ने दोनों सिपाहियों को आशीर्वाद दिया! जिसकी क्षेत्र में चारों तरफ सभी लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है
*आप दोनो लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद और साधुवाद सैल्युट