छत से गिरे किसान की उपचार के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के ग्राम गनीमतनगर निवासी एक किसान अपने घर की छत से उतरते हुए गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसमें परिजनों ने किसान को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी शुक्रवार की सुबह को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर भोजपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा आदि भरकर किसान का पोस्टमार्टम कराया।

ग्राम गनीमत नगर निवासी किसान हरि सिंह उर्फ भूपेंद्र पुत्र गुरुदेव सिंह 50 वर्ष 2 मई को अपने घर की छत पर सो रहा था उसी रात करीब 2:00 बजे वह छत से नीचे उतर रहा था इसी दौरान वह गिर गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था तभी से उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह को अचानक उपचार के दौरान किसान हरी सिंह 50 वर्ष की मौत हो गई। मौत का समाचार सुनकर परिवार में कोहराम मच गया परिजनों ने भोजपुर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची उपनिरीक्षक ओमकार पवार ने शब को सील करके पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा। अचानक हुई मौत से परिजन गहरे सदमे में है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks