शाहगंज थाना क्षेत्र में बढ़ा जुए का कारोबार, वीडियो हुआ वायरल

शाहगंज थाना क्षेत्र में बढ़ा जुए का कारोबार, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में जुआ खेल रहे जुआरियों को नहीं है पुलिस का खौफ

आगरा शहर में फैले कोरोना संकट के समय शाहगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों जुए का अबैध कारोबार खूब फल फूल रहा है। थाना शाहगंज के ख्वाजा सराय चौकी क्षेत्र के बाल्मीकि बस्ती में जुआरियों के द्वारा एक स्थान पर जुआ खेलने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जुआरी सड़क किनारे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हजारों रुपए के दांवपेच लग रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यहां पर कुछ लोग बकायदा जुआ खिलाने का काम करते हैं इस समय पुलिस का पूरा ध्यान देश में पैर पसार रही बीमारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराने पर है। ऐसे में पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए जुआरियों द्वारा न केवल कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है बल्कि सोशल डिस्टेंस के लिए बनाए गए माहौल को झुंड के रूप में एकत्रित होकर चोट पहुंचाई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में जुआरी 100, 200 और 500 के नोटों से दाव लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ख्वाजा सराय पुलिस चौकी क्षेत्र में प्रतिदिन हो रहे जुए से कई परिवार गर्त में जा रहे हैं। लोगों की गाढ़ी कमाई जुए में बर्बाद हो रही है। परिवारीजन परेशान घरों में कलेश होना लाजमी है

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks