कोरोना से वचाव को अधिवक्ताओ ने की हड़ताल 17 मई तक पूरी तरह से रखेंगे काम काज बंद

कोरोना से वचाव को अधिवक्ताओ ने की हड़ताल
17 मई तक पूरी तरह से रखेंगे काम काज बंद
आगरा और फिरोजाबाद की स्थिति देखकर किया निर्णय
एटा, हर बार की तरह इस बार भी वादकारियों के प्रति अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी उस समय दिखाई दी । जब आगरा और फिरोजाबाद में फैले संक्रमण से वचाव के लिए 17 मई तक किसी भी प्रकार का न्यायिक काम न करने का निर्णय लिया ।
हुआ यह कि 8 मई शुक्रवार को ग्रीन जोन और ओरेंज जोन के जिलों में अदालती कामकाज हाइकोर्ट के आदेश पर इस जनपद में भी अदालत खोली गई । ऐसे मामले भी एटा कोर्ट में कई विचाराधीन है। जिनमें वादी और प्रति वादी मे पक्षकार रेड जोन के आगरा औऱ फिरोजाबाद जिले के वाशिंदे है। जिनके तारीख पर आने औऱ कई प्रकार की असुविधा होने के चलते अधिवक्ताओं ने अपने विचारों से बार पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिस पर वादकारियों के हित को सर्वोच्च बताते हुए कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीपी सिंह और महासचिव संजय उपाध्याय ने 17 मई तक पूर्ण दिवस अदालती कामकाज न करने के निर्णय की घोषणा की। सोशल डिस्टनसिंग के साथ हुई बैठक में बार पदाधिकारी मौजूद थे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks