स्याना पुलिस ने एक चोर चाकू सहित आधा दर्जन बाईक की बरामद

स्याना पुलिस ने एक चोर चाकू सहित आधा दर्जन बाईक की बरामद,
*गैग के दो साथी फरार, जल्द होगा पूरे गैग का पर्दाफाश।*

*गैर जनपदों से चोरी कर लाये वाहनों को छुपाते थे खंडहरों में।*

बुलंदशहर के स्याना कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाईक चोर से चाकू, एक इन्वेर्टर सहित गैर जनपदों से चोरी कर लाई गई आधा दर्जन मोटरसाईकिलों को खाली पडे एक वीरान खंडहर से बरामद की है। जबकि आरोपी के दो साथी मौका पाकर भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

*स्याना कोतवाल स्याना नरेंद्र कुमार शर्मा* ने बताया कि बीती रात्रि करीब आठ बजे बुलंदशहर रोड पर चिंगरावठी चौकी स्थित अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सघन चैकिंग अभियान चल रहा था, चैकिंग के दौरान स्याना की तरफ से एक बाईक पर सवार तीन लोग रोकने पर भागने लगे। युवकों की बाईक अनियंत्रित होकर किनारे पर गिर गई, पुलिस ने आनन-फानन में दौडकर लियाकत पुत्र शौकत निवासी नयाबांस, कोतवाली स्याना को दबोच लिया, आरोपी कि तलाशी में एक चाकू और घर से एक चौरी का इंनवेरटर भी बरामद हुआ है।जबकि दो साथी मौका पाकर भाग गये। पुलिस ने बीबीनगर मार्ग स्थित एक वीरान पडे खंडहर से तीन स्पलेंडर, एक ग्लैमर, दो पैशन बाईक बरामद कर उचित धाराओं में चालान कर दिया है। आरोपी बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड, सहित बाहरी राज्यों से बाईक चोरी कर क्षेत्र में लाते थे। स्याना पुलिस द्वारा बाईक चोर गैग का खुलासा किये जाने से हर्षित क्षेत्रवासी सरहाना कर रहे है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks