भटके को खाकी का सहारा, एटा पुलिस के अथक प्रयास से जालौन की महिला आठ माह बाद परिजनों से मिली

एटा,*भटके को खाकी का सहारा, एटा पुलिस के अथक प्रयास से जालौन की महिला आठ माह बाद परिजनों से मिली*

लॉक डाउन में थाना बागवाला पुलिस ने 8 माह पहले परिवार से बिछड़ी जनपद जालौन निवासी एक महिला को उसके परिजनों से मिलवा दिया। बात करीब 8 महीने पहले की है जब मानसिक रूप से अस्वस्थ सत्यवती पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम गुलखास थाना कालपी जनपद जालौन अपने घर से बिना बताए चुपचाप कहीं चलीं गई, परिजनों ने काफी प्रयास किया तो उनका पता नहीं चला थक हारकर उन्होंने दिनांक 13.09.2019 को थाना कालपी जनपद जालौन में सत्यवती की गुमशुदगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई इसके बाद भी सत्यवती का कुछ अता पता नहीं चला। इन आठ माह में कैसे भी भटकते भटकते सत्यवती जनपद एटा तक पहुंची। जहां कोरोनावायरस के चलते जनपद में लागू लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए अलीगंज रोड़ पर ड्यूटीरत थाना बागवाला में तैनात उपनिरीक्षक केएल मीना को वह ग्राम हरनावली के पास पैदल भटकते हुए दिखाई दीं, पूछे जाने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया तो एसआई केएल मीना ने थाना बागवाला से महिला आरक्षियों को बुलाकर उनकी सहायता से उन्हें थाने ले आए। जहां खाना, दवा और थर्मल स्केनिंग कराकर उनसे उनके संबंध में जानकारी लेनी चाही तो सत्यवती ने केवल अपने जिले जालौन का नाम बताया, उपनिरीक्षक केएल मीना द्वारा जनपद जालौन से संपर्क कर अथक प्रयासों के बाद सत्यवती के परिजनों का पता लगाया, फिर उन्होंने सत्यवती के परिजनों से वार्ता कर उन्हें थाना बागवाला बुलाया, जहां दिनांक 07.05.2020 को सत्यवती को उसके बेटे विमलेश कुमार के सकुशल सुपुर्द किया गया। सत्यवती के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों द्वारा थाना बागवाला पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks