गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार,रिपोर्ट विनय यादव

*एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना जैथरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त कासिम व इशरार को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 08.05.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 203/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहे अभियुक्त कासिम पुत्र अनवार खान निवासी ग्राम झूडा थाना जैथरा एटा व इशरार पुत्र अनवार खान निवासी उपरोक्त* को अवैध असलहा कारतूस सहित बारह नम्बर तिराहे के पास से समय करीब 05.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा, एटा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नोट:-* _गिरफ्तार अभियुक्त सक्रिय गैंग के सदस्य हैं, इनके द्वारा पूर्व में गौकशी जैसी जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है, तथा दोनों ही थाना जैथरा पर पंजीकृत गैंगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे थे।_

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-*
*1-* कासिम पुत्र अनवार खान निवासी ग्राम झूडा थाना जैथरा एटा
*2* इशरार पुत्र अनवार खान निवासी उपरोक्त

*बरामदगी:-*
1- दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस 315 बोर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक रामचंद्र
3- आरक्षी अनुज तोमर
4- आरक्षी विशाल सोलंकी
5- आरक्षी शीशपाल
6- आरक्षी चालक युगवेंद्र सिंह

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks