343 परिवारों के सभी सदस्यों का मेडिकल टीम द्वारा स्कैनिंग कराए जाने और सैंपल लिये जाने के भी निर्देश

झाँसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने गरौठा के ग्राम जलालपुरा में पॉजिटिव पेशेंट तेजप्रताप पुत्र कल्याण सिंह उम्र 40 वर्ष के घर पहुंच कर जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि परिवार के 13 सदस्य जो सीधे संपर्क में रहें व तीन अन्य सदस्य जो उनसे इनडायरेक्ट टच में थे, उन सभी का सैंपल लिया जा रहा है और अगर जांच में पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने गांव के 343 परिवारों के सभी सदस्यों का मेडिकल टीम द्वारा स्कैनिंग कराए जाने और सैंपल लिये जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि गांव में 38 अप्रवासी मजदूर नई दिल्ली से आए हैं, उन सभी की पुनः थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैंपल लिए जाएं। और
तेज प्रताप का घर गांव से जुड़ा हुआ नहीं है गांव से काफी दूर अलग है इसलिए गॉव को अभी हॉटस्पॉट घोषित किया जाना उचित नहीं रहेगा।
जांच उपरांत अगर पॉजिटिव केस पाए जाते हैं तभी इस क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks