गुरूवार तक एटा में कुल 234 कोरोना संदिग्ध क्वारेन्टाइन लोगों में से 43 की रिपोर्ट निगेटिव —– सीएमओ
———————————-
एटा ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल ने दैनिक स्वराज्य टाइम्स को बताया कि आज गुरूवार तक जिले के क्वारेन्टाइन केन्द्रो में भर्ती कुल कोरोना संदिग्ध लोगों में से 43 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट अलीगढ मेडीकल कॉलेज से प्राप्त हुई है ! लेकिन निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त होने वाले लोगों को अभी अपने क्वारेन्टाइन की अवधि तक केन्द्र पर ही भर्ती रहना होगा ! सीएमओ डा0 अजय अग्रवाल के मुताबिक शहर के आगरा रोड स्थिति सेन्ट मैरी स्कूल में 118 एवं जे एल एन महाविद्यालय में 106 सहित 10 लोग जिला चिकित्सालय में क्वारेन्टाइन किऐ गए हैं जिनकी बेहतर देखभाल के लिए मेडीकल टीमों का गठन किया गया है तथा क्वारेन्टाइन किऐ गए सभी लोगों के सुबह नाश्ते व दोनो टाइम भोजन का उचित प्रबंध किया गया है !