एटा।सीओ सिटी एटा राजकुमार सिंह द्वारा गुरुवार की सुबह दुकान खोलने के संदर्भ में लोगों के भ्रम को दूर किया गया तथा उन्हें बताया गया की राशन की दुकानें अब 7:00 बजे से 11:00 बजे तक खुलेगी तथा एकल वाली दुकान जिसके आगे पीछे कोई दुकान ना हो वह खोली जा सकती है और यदि गलियों में कोई दुकान है तो वह खुल सकती है मार्केट की कोई दुकान शिवाय राशन मेडिकल और बीज के नहीं खुलेगी गली, मोहल्लों, एवं रोड पर एनाउंस कर के लोगों को इस बात की जानकारी दी गई तथा अनावश्यक खोली गई दुकानों को बंद कराया गया।