ट्रम्प ने कहा-अर्थव्यवस्था दोबारा खोलना जरूरी, लेकिन इससे मौतें बढ़ सकती है; मास्क लगाने से किया इनकार

कोरोना पर अमेरिकी सरकार : ट्रम्प ने कहा-अर्थव्यवस्था दोबारा खोलना जरूरी, लेकिन इससे मौतें बढ़ सकती है; मास्क लगाने से किया इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था दोबारा खोलने पर सोच रहे हैं। उन्होंने एबीसी न्यूज से कहा कि देश में लोगों की नौकरी जा रही है। हमें इसे वापस लाना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग में राहत देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना जरूरी है। हम कोरोना से लड़ाई के दूसरे चरण में हैं। संक्रमण का स्तर कम हुआ है। यह चरणबद्ध तरीके से अर्थव्यवस्था खोलने के लिए सुरक्षित समय है। हालांकि, अर्थव्यवस्था खुलने से मौतों की संख्या बढ़ सकती है।

ट्रम्प मंगलवार को देश में लगे प्रतिबंधों के बाद पहली बार मास्क बनाने वाली फैक्ट्री हनिवेल का दौरा करने पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने मास्क लगाने से इनकार कर दिया। इस बारे में पूछने पर ट्रम्प ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे इसे पहनेंगे। हालांकि, उन्होंने फैक्ट्री के कर्मचारियों के काम की सराहना की। हनिवेल फैक्ट्री कोरोना का इलाज करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एन-95 मास्क बनाती है।

ट्रम्प ने कहा कि वे व्हाइट हाउस कोरोना टास्क फोर्स को खत्म कर देंगे। इसकी जगह अर्थव्यवस्था खोलने वाला ग्रुप बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक टास्क फोर्स का सवाल है, उपराष्ट्रपति माइक पेंस और टास्क फोर्स ने बहुत अच्छा काम किया है। अब हम थोड़ा अलग तरह से देख रहे हैं। अर्थव्यवस्था के सुरक्षित ओपनिंग के लिए हमें अलग से एक समूह का गठन करना होगा। टास्क फोर्स में शामिल डॉ. डेबोरा ब्रिक्स और डॉ. एंटनी फॉसी कोरोना से जुड़े मामले में काम करती रहेंगे। अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर भी अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

आपको याद दिला दें कि ट्रम्प पहले भी मास्क पहनाने पर ऐतराज जता चुके हैं। पांच अप्रैल को डिजीज कंट्रोल सेंटर ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की थी। इसके बाद ट्रम्प ने कहा था कि मास्क को लेकर सीडीसी ने सिर्फ सुझाव दिया है। यह हर किसी के लिए स्वैच्छिक होगा। आप ऐसा कर भी सकते हैं और नहीं भी। मैं राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों, तानाशाहों, राजाओं और रानियों से मिलता हूं। ऐसे में मास्क पहनना मुझे नहीं लगता।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks