*एटा ~ थाना अवागढ़ पुलिस की छापामारी, 01 अभियुक्त खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, 10080/- रुपये, सट्टा पर्ची बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा एक जुआरी को खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 05.05.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मौहल्ला कोलियान से एक जुआरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके पर *10080 रुपये, सट्टा पर्ची* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अवागढ़ पर *मु०अ०सं० 133/2020 धारा 13 जुआ एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता*
1- जितेन्द्र पुत्र सत्यप्रकाश निवासी मौहल्ला कोलियान, थाना अवागढ़ एटा।
*बरामदगी*
1- 10080 रुपये,सट्टा पर्ची बरामद।