रोक के बाबजूद गुटखा बेच रहे दुकान दार को पुलिस ने पकड़ कर छोडा

*एटा ब्रेकिंग*

*रोक के बाबजूद गुटखा बेच रहे दुकान दार को पुलिस ने पकड़ कर छोडा*

*सिपाहियों ने थाने ले जाते समय रास्ते में ही सुविधाशुल्क लेकर छोड़ा*

*अगर सुविधा शुल्क जायदा दोगे तो हर अपराध से मुक्त कर दिये जाओगे – एटा पुलिस*

*फिर एक बार एटा पुलिस के सिपाहियों ने करा दी फजीहत, उच्च अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की*

एटा। 6 मई जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र पुलिस की नाक के नीचे थाने से 150 मीटर दूर प्रमुख बाजार हाथी दरबाजा में हनुमान गढी मन्दिर के बाहर एक दुकान में खुलेआम गुटखा बेच रहे एक दुकानदार को पुलिस ने एक युवक की सूचना के आधार पर पहुंचे कॉन्स्टेबलों ने दुकान में घुसकर गुटखों के साथ पकड़ लिया गया।
तो व्यापारी उमेश गुप्ता द्वारा दुकान में तलाशी ले रहे कॉन्स्टेबल को सभी के सामने खुलेआम 5 हजार रुपये दिए गए जो भीड़ दाृरा देख लेने और वीडियो बन जाने के कारण पुलिसकर्मी ने नहीं लिये गये। उसके बाद पुलिस कर्मी गुटखा व्यापारी उमेश अग्रवाल को दुकान से दुकान में ही पकडा गया गुटखा छोड़ कर पकड़ लाया।
और व्यापारी उमेश से हाथीगेट पर लाकर मोटीरकम लेकर वही रास्ते में छोड़ दिया।

घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अशोक कुमार सिंह को कई बार फोन किया गया किंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया।
प्रदेश सरकार की प्रदेश में गुटखा बिक्री पर रोक के बाद भी गुटखा बेचने वाले व्यापारी को दुकान पर चेक करने के बाद पकड़ने और उसके बाद छोड़ देने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें व्यापारी खुलेआम हाथ में पैसे लेकर देता दिख रहा है।

*जिसको लेकर पुलिस के कारनामों की चर्चाएं जनता में जोरों पर हैं। साथ ही इस सराहनीय कार्य की लोग प्रसंसा कर रहे हैं*

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks