*मुल्क़ में फैली कोरोना के लिए की दुआ*
वाराणसी 5 मई,
वक़्फ मस्जिद व कब्रिस्तान खास मौलाना मीर इमाम अली साहब ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुतवल्ली सैयद मुनाज़िर हुसैन मंजू ने अपने परिवार के लोगों के साथ नमाज़ व अफ़्तार किया । इसके बाद बनारस के पहले मुबल्लिग़ फिर्क़ए जाफ़री के मुतहब्बिरे आलम बनारस के पहले इमाम ए जुमा, ईमानिया अरबी कालेज के पहले प्रिंसीपल व मौलाना सैयद अली जव्वाद साहब क़िब्ला के उस्ताद ए मोहतरम जनाब सरकार आयतुल्लाह मौलाना सैयद इमदाद अली साहब क़िबला अलल्ललाहो मक़ामहू की ईसाले सवाब के लिए सूरह फातेहा पढ़ी व अफ़्तार के बाद परिवार के लोगों ने मुल्क़ में फैली कोरोना की वबा से छुटकारे की दुआ की और मुल्क़ में अमनो-अमान व सेहतो सलामती की दुआ की गई।