रेड जोन शहरों से आने वालों की पहले होगी corona जांच, तब तक रहेंगे यहां

रेड जोन शहरों से आने वालों की पहले होगी corona जांच, तब तक रहेंगे यहां

अलीगढ़।: पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत देशभर के रेड जोन आगरा, लखनऊ, नोएडा समेत किसी भी जिले से अलीगढ़ आने वाले हर शख्स की अब कोरोना जांच होगी। डीएम की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। जिले में आने पर इन्हें सात दिन तक आश्रय स्थलों में रखा जाएगा। इसके बाद सैंपल लिया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही इन्हें घर भेजा जाएगा। रेड जोन जिले से आने वाले लोगों को कंट्रोल रूम को सूचना देनी होगी। सूचना नहीं देने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने अपनाया सख्त रूख

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सीएमओ ने बताया कि उस्मानपाड़ा क्षेत्र में पांच मरीजों के परिजनों की सैंपङ्क्षलग करा ली है। डीएम ने शेष बचे 26 परिजनों के भी जल्द सैंपल भरने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव देहात में शतप्रतिशत गांव में सैनिटाइजेशन का काम कर लिया जाए। विधायकों की ओर से कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धनराशि दी गई। इससे व्यय को लेकर मंगलवार को एक बैठक बुलाई जाए। तालानगरी समेत ग्रामीण क्षेत्र के अन्य उद्योग व फैक्ट्री मालिकों को पास की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं, नगर निगम क्षेत्र के उद्योगों के लिए जीएम डीआइसी पास जारी करेंगे।
नहीं खुलेगी अतिरिक्त दुकान

डीएम ने कहा, सात मई तक शहर में कोई भी अतिरिक्त दुकान नहीं खुलेगी। आरोग्य सेतु एप लाउनलोड के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

इस तरह होंगे क्वारंटाइन

मथुरा की ओर से आने वाले आमजन व मजदूरों को इगलास तहसील स्तर पर, टप्पल की ओर से आने वाले मजदूरों को खैर तहसील पर, एटा-कासगंज व आगरा की ओर से आने वाले आमजन व मजदूरों को अतरौली व कोल तहसील के अलावा बुलदंशहर की सीमा से जीटी रोड से आने वाले लोगों को गभाना में क्वारंटाइन किया जाएगा। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा।
जेएन मेडिकल के 100 बेड का प्रस्ताव जाएगा शासन को

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन की ओर से कोरोना के लेवल-3 के लिए 100 बेड का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया गया है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसे तत्काल शासन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks