
एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस तथा एक वैगन-आर कार सहित गिरफ्तार, एक पावर बैंक, आटा चक्की का गियरबॉक्स व नकदी बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी के सामान सहित दो शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद अवैध असलहा कारतूस तथा वैगनआर कार, एक पावर बैंक, एक आटा चक्की का गियर व नगदी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 01.02.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर अभियुक्तों को समय करीब 19.50 बजे आर.एस पेट्रोल पंप के पास से दो अवैध तमंचा, दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक वैगन-आर कार, एक पावर बैंक, आटा चक्की का गियरबॉक्स व नकदी 2000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। सख्ती से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने पिछली रात्रि को अलीगंज रोड मंडी के सामने से एक दुकान के बराबर में बाहर रखी मशीनरी से आटे की चक्की का गियर बॉक्स चुराया था जो कि इसी गाड़ी में रखा हुआ है जिस के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत है तथा उन्होंने पूर्व में भी सितंबर में मोहल्ला वेरुनगंज के एक मकान के अंदर से अलमारी में रखे ₹38500 व दो मोबाइल और दो गुल्लक चुराए थे जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग जनपद में चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। इस सम्बंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 103/2021 धारा 307 भादंवि (पु.मु ) बनाम अनिल व देवराज,* तथा दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- अनिल पुत्र राजबहादुर निवासी नगला गोकुल थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
2- देवराज पुत्र रूप राम निवासी रामपुर घनश्याम थाना कोतवाली देहात जनपद एटा।
बरामदगी-
1- दो अवैध तमंचा 315 बोर
2- दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर
3- एक वैगनआर कार (नंबर UP80 AP 2011)
4- एक पावर बैंक
5- एक आटा चक्की का गियर बॉक्स
6- ₹2000।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उ.नि. श्री हरेंद्र कुमार
2- उ.नि. श्री विजय सिंह
3- आरक्षी विजेंद्र सिंह
4- आरक्षी रामेंद्र सिंह
5- आरक्षी चालक भूपेंद्र उपाध्याय।