नोएडा में कोविड-19 से एक मरीज की मौत

*-नोएडा में कोविड-19 से एक मरीज की मौत*
नोएडा, चार मई (एएनएस) कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की नोएडा tvके सेक्टर 137 स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मरीज मूल रूप से गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी का रहने वाला है। नोएडा जिला प्रशासन ने गाजियाबाद जिला प्रशासन को मामले की सूचना दे दी है।

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला एक व्यक्ति कुछ दिन पहले इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती हुआ था।

उन्होंने बताया कि उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे नोएडा के सेक्टर 137 स्थित फ्लिक्स अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर मरीज का कोविड-19 की जांच के लिए नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि कल रविवार को आई रिपोर्ट में मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुईष इसी बीच मरीज की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मामले की सूचना गाजियाबाद जिला प्रशासन को दे दी गई है।

निगरानी अधिकारी ने बताया कि मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मरीज का उपचार करने वाले निजी अस्पताल के डॉक्टर और नर्स, मेडिकल स्टाफ के अन्य लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।

यह अस्पताल इससे पहले विवादों में भी रहा है। उक्त अस्पताल के एंबुलेंस के चालक ने कोविड-19 के संदिग्ध मरीज को ग्रेटर नोएडा में सड़क पर फेंक दिया था। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहा था। इस मामले में अस्पताल के एंबुलेंस चालक एवं अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks