स्मार्टफोन हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया

हम जिस स्मार्टफोन के विषय में बात करने वाले हैं ये स्मार्टफोन हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत तो एक बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन की कीमत के बराबर है लेकिन फोन में मौजूद स्पेसिफिकेशंस फ्लैगशिप लेवल के स्मार्टफोन की बराबरी करते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन पोको X2 की।

मुख्य विशेषताओं की बात की जाए तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ बेहद पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रेगन 730जी मौजूद है जो खासतौर पर गेमिंग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए इस्तेमाल में लाया गया है। फोन का डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी भी बेहद कमाल की है जो उपभोक्ताओं को किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने देगी। चलिए अब आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता देते है।

सबसे पहले बात करते हैं इसकी डिस्प्ले की। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) होल-पंच डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है और यह 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। Poco X2 में 730जी प्रोसेसर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात की जाए तो Poco X2 चार रियर कैमरों से लैस है। कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल पोजीशन में है। लेकिन कैमरा सेटअप के किनारे पर सर्कुलर आकार में रिंग है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.89 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। पोको एक्स2 डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। डिस्प्ले के दायें किनारे पर टॉप पर जगह मिली है। यहां 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे पोको एक्स2 में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 27 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन हाइ-रेज ऑडियो को सपोर्ट करता है।

कीमत और उपलब्धता की बात की जाए तो की बात कर रहा था पोको एक्स2 की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। Poco X2 के दो और वेरिएंट हैं। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये व 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। पोको एक्स2 को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद पाएंगे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks