
बरेली। बरेली कॉलेज के एम.एड. विभाग में बुधवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सत्येंद्र, राधिका, योगेश एवं आशीष सोनकर का चयन आगामी जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों एवं प्राध्यापकों ने शुभकामनाएं देते हुए जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में छात्र एवं छात्रा इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांशु शेखर, डॉ. सीताराम राजपूत, प्रोफेसर अमिता गुप्ता एवं प्रोफेसर अजिता सिंह तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।