की दो घटनाओं का अनावरण, चोरी का सिलेंडर, बर्तन तथा नकदी बरामद

*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की दो घटनाओं का अनावरण, चोरी का सिलेंडर, बर्तन तथा नकदी बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लुटेरों/चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को चोरी के सिलेंडर, बर्तन तथा नकदी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*घटना 1 :-* दिनांक 03.05.2020 को वादी श्री वीरपाल सिंह (इ.प्र.अ.) प्राथमिक विद्यालय भाऊपुरा थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 02.05.2020 को कुछ अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखा एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 194/2020 धारा 457, 380 भादंवि* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

*घटना 2 :-* दिनांक 03.05.2020 को वादी श्री परमानंद पुत्र विजयराम निवासी ग्राम भाऊपुरा थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 02.05.2020 की रात्रि में गांव के ही प्रहलाद, राहुल तथा आलोक ने वादी के घर में घुसकर पीतल और स्टील के बर्तन तथा 2000 रुपए नकदी चोरी कर ली, खटपट की आवाज सुनकर जब वादी ने रोशनी में देखा तो तीनों लोग मौके से सामान लेकर भाग गए। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं- 195/2020 धारा 380 भादंवि बनाम प्रहलाद, राहुल तथा आलोक पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी एवं अनावरण:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा घटनाओं के शीघ्र अनावरण तथा चोरी गई सम्पत्ति की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.05.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भाऊपुरा के जंगल में सूखे नाले के पास से एक शातिर अभियुक्त को चोरी के एक सिलेंडर, बर्तन तथा 500 रुपए सहित समय करीब 05.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। तथा दो अभियुक्त पुलिस बल को देख मौके से भाग निकले। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-*
1- प्रहलाद उर्फ मोटा पुत्र रामशरन उर्फ ननकू निवासी ग्राम भाऊपुरा थाना जैथरा एटा।

*फरार अभियुक्तों का नाम-पता*
1- राहुल पुत्र रामशरन उर्फ ननकू निवासी ग्राम भाऊपुरा थाना जैथरा एटा।
2- आलोक पुत्र रामशरन उर्फ ननकू निवासी ग्राम भाऊपुरा थाना जैथरा एटा।

*बरामदगीः-*
1- एक गैस सिलेंडर (चोरी का)
2- पीतल व स्टील के बर्तन
3- 500 रुपए (चोरी किए गए)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल सिंह भाटी
2- उपनिरीक्षक जयपाल सिंह मलिक
3- आरक्षी विशाल सोलंकी
4- आरक्षी अनुज तोमर
5- आरक्षी चालक दीपक त्रिवेदी

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks