ट्रस्टी श्रीमती अलका लाहोटी द्वारा बन्दियों को बाटे डेटॉल व साबुन

*जिला कारागार बिजनोर में पहुंचकर ट्रस्ट ने अधिकारियों व बन्दियों का जीता दिल*

*लाहोटी फाउंडेशन नगीना जनपद बिजनौर की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती अलका लाहोटी द्वारा बन्दियों को बाटे डेटॉल व साबुन*

मुजफ्फरनगर।वाकई में समाज ऐसे लोग भी हैं जो हिमदर्द बनकर लोगों की सेवा बिन स्वार्थ के करते है
इसीलिए ऐसे समाजसेवीयों समय समय पर लोग आभार भी प्रकट करते है।
आज भी जिला कारागार बिजनोर में पहुंचकर ऐसे ही ट्रस्ट ने जिला कारागार के अधिकारियों व बन्दियों का जीता दिल तथा कोरोना महामारी से लड़ने का साजो सामान कार्यवाहक जेल अधीक्षक बिजनोर को सौपा।
आज वीरेंद्र कुमार लाहोटी फाउंडेशन नगीना जनपद बिजनौर की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती अलका लाहोटी द्वारा जिला कारागार बिजनौर में निरुद्ध बंदियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जेल में बंदियों के प्रयोग के लिए 950 नग डिटॉल, नहाने के साबुन तथा 950 रिन कपड़े धोने के साबुन जिला बिजनौर कारागार को दान स्वरूप भेंट किया, फाउंडेशन के द्वारा बंदियों की साफ सफाई के दृष्टिगत दी गई उपरोक्त भेंट हेतु कार्यवाहक जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए फाउंडेशन की अध्यक्षा/मुख्य ट्रस्टी श्रीमती अलका लाहोटी को धन्यवाद किया

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks