खुले प्रतिष्ठानों की कराई वीडियोग्राफी एसपी ने दिए दिशा निर्देश

पुवायां शाहजहांपुर
एसपी ग्रामीण ने पुलिस फोर्स के साथ नगर भ्रमण किया उन्होंने शाहजहांपुर को ग्रीन जोन होने पर आवश्यक चीजों की खरीद पर मिली छूट को लेकर लोगों को निर्देशित किया कि सोशल डिस्टेंसिंग और ब्लॉक डाउन का पूरी तरीके से पालन किया जाए अपनी पुलिस फोर्स के साथ लोगों को दिशा निर्देश दिए

अपर्णा गौतम ने राजीव चौक पर पहुंचकर लोगों को बताया कि शाहजहांपुर ग्रीन जोन होने पर मिली छूट में आवश्यक वस्तुएं खरीदते समय कोरोना संक्रमण और सोशल डिस्टेंसिंग लाक डाउन का सही से पालन किया जाए उन्होंने राजीव चौक राजा मार्केट तिराहा मार्केट खजांची पुलिया मोहम्मदी रोड निगोही रोड लखपेड़ा खुटार रोड आदि स्थानों पर जाकर

खुले प्रतिष्ठानों की वीडियोग्राफी करवाई उसके बाद कोतवाली पहुंचकर एसपी अपर्णा गौतम ने पुलिसकर्मियों को प्रशासन द्वारा लागू किए गए नियमों को पालन कराने का निर्देश दिया और कहा कुछ प्रतिष्ठानों को प्रशासन द्वारा खोले जाने के आदेश दिए गए हैं लेकिन याद रहे आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते समय सोशल डिस्टेंस कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन 3.0 को ध्यान में रखकर बेवजह घर से बाहर ना निकले यदि कोई निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और कोतवाल जसवीर सिंह को निर्देशित किया कि क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर सोशल डिस्टेंसिंग लॉक डाउन का पालन कराया जाए इस दौरान एस एस आई संजय शुक्ला एस आई संदेश यादव नगेंद्र सिंह विपिन कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks