08 अभियुक्त गिरफ्तार, 71 लीटर कच्ची शराब व 27 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद

*एटा ~ अवैध शराब एवं लॉकडाउन के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 08 अभियुक्त गिरफ्तार, 71 लीटर कच्ची शराब व 27 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब व लॉकडाउन उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना पिलुआ*
थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को ग्राम बेहटा तथा ग्राम दरिगपुर से *36 लीटर कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पिलुआ एटा पर अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- सोमवीर पुत्र रविन्द्र निवासी बेहटा थाना पिलुआ एटा।
2- पीरमोहम्मद पुत्र नूरमोहम्मद निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ एटा।
*बरामदगी*
1- 18+18 *(36) लीटर* कच्ची शराब बरामद।

*(2):- थाना कोतवाली देहात*
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर अभियुक्तों को ग्राम ककैरा तिराहा से *15 लीटर कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- भूपेन्द्र पुत्र रामखिलाड़ी निवासी समदपुर थाना कोतवाली देहात एटा।
2- भोला पुत्र रूपकिशोर निवासी समदपुर थाना कोतवाली देहात एटा।
3- वीरेन्द्र पुत्र रामदत्त निवासी उपरोक्त।
*बरामदगी*
1- 15 लीटर कच्ची शराब बरामद।

*(3):- थाना जैथरा*
थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम साकीपुर से *15 लीटर कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- मोहर पुत्र उजागर सिंह निवासी साकीपुर थाना जैथरा एटा।
*बरामदगी*
1- 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

*(4):- थाना मलावन*
थाना मलावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब का निष्कर्षण करते समय ग्राम कुंवरपुर नगरिया से *05 लीटर कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलावन एटा पर अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- मुलायम पुत्र होरीलाल निवासी कुंवरपुर नगरिया थाना मलावन एटा।
*बरामदगी*
1- 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

*(4):- थाना मारहरा*
थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम त्रिलोकपुर से *27 क्वार्टर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा एटा पर अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- संदीप पुत्र शीलेंद्र निवासी त्रिलोकपुर थाना मारहरा एटा।
*बरामदगी*
1- 27 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks