गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक नाबालिग सहित दंपत्ति गिरफ्तार

*एटा – थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, थाना सकरौली क्षेत्र में हुयी गैरइरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक नाबालिग सहित दंपत्ति गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकरौली पुलिस द्वारा थाना सकरौली पर पंजीकृत *मुअसं- 67/20 धारा 304 भादवि* की घटना में फरार चल रहे वांछित नाबालिग सहित दम्पत्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना:-* दिनांक 03.05.2020 को वादी श्री भूमिराज पुत्र श्री मंगल सिंह निवासी धर्मपुर थाना सकरौली एटा द्वारा थाना सकरौली पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 04.04.2020 को अपनी पत्नी के साथ खेत काटने गया था शाम को घर आकर देखा तो उसका पांच वर्षीय पुत्र दिखाई नहीं दिया जब इधर-उधर तलाश किया तो वो वादी की ही टीनशेड में मृतावस्था में मिला। बाद में गांववालों से ज्ञात हुआ कि गांव के ही कालीचरण पुत्र शंकर लाल उसकी पत्नी तथा उसके पुत्र ने मिलकर वादी के बेटे को चोट पहुंचाकर टीनशेड में डाल दिया जिससे बाद में उसकी मृत्यु हो गयी। इस सूचना पर थाना सकरौली पर *मुअसं- 67/2020 धारा 304 भादंवि* पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना सकरौली को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.05.2020 को थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों को उन्हीं के घर के पास से समय करीब 8.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सकरौली से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks