“लाँकडाउन” कोरोना वायरस “कोविड-19” को रोकने भारत होगा कामयाब… आ.गिरिष व्सास
————————————-
नागपूर:-दि.3ए.(सविता कुलकर्णी):-“कोरोना वायरस” याने की, कोविड-19 यह सिर्फ हमने किताबों में पढा था। विश्व में बढती हुई कोरोना की संख्या देखते हुए “लाँकडाउन” यही सरल उपाय है। “लाँकडाउन के तिसरे चरण द्वारा भारत कोरोना को रोकने के लिए कामयाब होगा यह पूर्ण रूप से महसुस होता है। ऐसी जानकारी विधानपरिषद विधायक आ.गिरिष व्यास इन्होंने दी।
वैसे तो 130 करोड की, लोकसंख्या वाले भारत मे कोरोना से पिडित रुग्णों की संख्या को देखते हुए हमने “लाँकडाउन” पहला चरण स्विकार किया। उसके कारण रुग्णो की संख्या पर नियंत्रण करने में हम कामयाब हुए। लाँकडाउन चरण दो मे आते-आते फिरसे हमने संख्या को बढने नही दिया।और लाँकडाउन का तिसरा चरण हमे इसे अभियान मे कामयाब बनायेगा। कोरोना को हम परस्त कर पायेंगे। ऐसा विश्वास देशवासियों को है।चिकित्सा क्षेत्र के डाँक्टर एवं कर्मचारियों ने देश के तमाम कर्मचारी भाई-बहनों ने तथा देश के सभी पोलिस कर्मियों ने और अन्य सभी प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने में अपने जीवन की पर्वा न करते हुए,परिवार की चिंता न करते हुए प्राथमिक सेवा कर रहे हैं। उन्हें देश की तमाम जनता उनके सेवा के लिए नतमस्तक है। ईतना ही नहीं है तो सभी सामाजिक सरकारी संस्थाओं ने निराधार गरिब लोगो को, जरुरत मंदो को मदत दे रहे हैं। उसके प्रति देश नतमस्तक है। शायद ही कोई अन्न के बिना मरा होगा। यह अभी तक पढने मे नही आया है।यहाँ सच्ची देशभक्ति है।ऐसा सिलसिला जारी रहेगा ऐसा विश्वास है।