एक और महिला Corona पॉजिटिव मिली, आंकड़ा पहुंचा 43 पर
अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के रेड जोन अलीगढ़ में रविवार को एक महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। 47 वर्षीय महिला अलीगढ़ के ब्लॉक टप्पल की रहने वाली है। हाल ही में जांच कराने के लिए महिला नोएडा के जेपी हॉस्पीटल में गई थी। जांच रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव निकली है। महिला को भर्ती करने के लिए अलीगढ़ के अस्पताल लाया जा रहा है। इस तरह अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज नौ अप्रैल को शाहजमाल क्षेत्र में गोविंद नगर की फैज मस्जिद में मिला था। दूसरा मरीज 20 अप्रैल को उस्मानपाड़ा में मिला। इसके बाद से जितने भी केस मिले हैं, ज्यादातर एक-दूसरे से जुड़े हैैं।
सैनिटाइज के साथ टप्पल किया सील
महिला के पॉजिटिव निकलने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं। पूरे इलाके को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। अहम बात यह है कि अब तक मिले पॉजिटिव संख्या के आधार पर अलीगढ़ जिला रेड जोन में हैं। इसमें एक हॉट स्पॉट है। इसके अलावा छह क्षेत्र कंटेन्मेंंट जोन में हैं। प्रशासन ने कंटेंटमेंट जोन में कोई छूट नहीं दी हैं।
यह हैं अलीगढ़ के मौजूदा हालात
जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज नौ अप्रैल को शाहजमाल क्षेत्र में गोविंद नगर की फैज मस्जिद में मिला था। दूसरा मरीज 20 अप्रैल को उस्मानपाड़ा में मिला। इसके बाद से जितने भी केस मिले हैं, ज्यादातर एक-दूसरे से जुड़े हैैं। सबसे ज्यादा मरीज उस्मानपाड़ा में ही निकले, जिसे हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। ऊपरकोट, भुजपुरा, जयगंज व शाहजमाल में भी कुछ मामले सामने आए, उनका भी ताल्लुक उस्मानपाड़ा के मरीजों से रहा। उस्मानपाड़ा में एक के बाद एक मरीज सामने आ रहे हैं। रसलगंज में सराय हकीम सीमा पर शनिवार को महिला के पॉजिटिव मिलने से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। अधिकारी इसे सबसे पहले फेज मस्जिद में मिले जमाती से जोड़ रहे हैं। उनके अनुसार रसलगंज मस्जिद मेें जमातियों का आना-जाना रहा है। जिस गली में महिला रहती है, उसमें 19 परिवार हैं। जमातियों के लिए मस्जिद में खाना इन्हीं परिवारों से जाता रहा।