जनपद में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड की प्रगति पर डीएम, एसएसपी ने जताई नाराजगी

*जनपद में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड की प्रगति पर डीएम, एसएसपी ने जताई नाराजगी*
—————————————————–

*प्रत्येक कर्मचारी द्वारा 20 व्यक्तियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराकर सूची प्रस्तुत की जाए*
——————————————————–

एटा। डीएम सुखलाल भारती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा मोबाइल ऐप ’’आरोग्य सेतु’’ लान्च किया गया है जिसे व्यापक स्तर पर डाउनलोड कर प्रयोग कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। गत अप्रैल माह में संकलित सूचना के अनुसार जनपद एटा में वर्ष 2020 की अनुमानित जनसंख्या के सापेक्ष आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किए जाने की प्रगति असन्तोषजनक पाई गई है।

*उन्होंने जनपद के समस्त अधिकारियों से अपेक्षा की है कि* अपने-अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस आशय से निर्देशित करें कि प्रत्येक कर्मचारी 03 दिवस में कम से कम 20 व्यक्तियों को ’’आरोग्य सेतु एप’’ डाउनलोड कराते हुए व्यक्तियों की सूची नाम व मोबाइल नम्बर सहित प्रस्तुत करें। तदोपरान्त डाउनलोड होने की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर प्राचार्य डायट एटा मनोज कुमार गिरि को उपलब्ध कराई जाए। प्राचार्य डायट द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों से सूचना एकत्रित कर जिलाधिकारी कार्यालय को तीन दिवस के उपरान्त उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि जनपद की प्रगति में सुधार हो सके।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks