कोरोना वायरस बीमारी कोविड-19 से चल रही जंग में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी और पुलिसकर्मी आदि अपनी सेवा दे रहे हैं, इसमें बड़ी संख्या में एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी शामिल हैं। सोसाइटी फॉर ऑल राउंड डवलपमेंट ने इन कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 के बारे में संक्षेप में सही जानकारी देने के लिए एक हैंड बुकलेट तैयार कराई है। शनिवार को संस्था के लोगों ने इस बुकलेट की 1200 प्रतियां स्वास्थ्य विभाग के लिए दीं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग यह बुकलेट एएनएम और आशाओं बांटने के लिए दी गई। 1200 हैंड बुकलेट जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य को सौंपी गई। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन की जिला समन्वयक श्रद्धा शर्मा, समन्वयक तौकिला जैकब, शाहनवाज और अजहरूद्दीन आदि मौजूद रहे।