लॉकडाउन में निकाली बारात , पुलिस ने दुल्हन को बुलाकर यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर ही कराई शादी

बारात लेकर निकले दूल्हे को यूपी-उत्तराखंड के बॉडर पर पुलिस वालों ने रोक कर बिजनौर के रेड जोन में होने का हवाला दिया तो दूल्हा भी आगे बारात न ले जाने पर राजी हो गया। मौके पर ही दुल्हन पक्ष को बुलाकर बॉर्डर पर शादी कराई गई। उत्तराखंड पुलिस कर्मियों ने वर-वधु को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद तथा पुष्पगुच्छ देकर विदा किया।

रेहड़ के गांव माधोवाला टांडा निवासी अरविंद कुमार की शादी उत्तराखंड के ग्राम गिन्नी खेड़ा काशीपुर निवासी छाया रानी के साथ 2 मई को तय हुई थी। शादी की तिथि करीब आने पर दोनों पक्षों ने शादी की परमीशन भी सक्षम अधिकारियों से प्राप्त कर ली थी। शनिवार को दूल्हा अरविंद कुमार अपने साथ तीन बारातियों को लेकर कार से उत्तराखंड के लिए निकला। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को उसने परमिशन दिखाई।

जिला बिजनौर रेड जोन में होने तथा वर पक्ष के गांव मानियावाला में संक्रमित मिलने की बात कहते हुए पुलिसकर्मियों ने वर पक्ष से बॉर्डर पर ही शादी करने का अनुरोध किया। जिसे वर पक्ष ने स्वीकार कर लिया और कन्या पक्ष को बुलाकर बॉर्डर के पास यूपी की सीमा में शादी कर ली। बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वर-वधु को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद पुष्पगुच्छ देकर विदा किया।

धर्मपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि शादी की दोनों पक्षों के पास परमिशन थी। जिला बिजनौर रेड जोन में है इसलिए वर पक्ष तथा कन्या पक्ष से बॉर्डर पर ही शादी करने का अनुरोध किया गया था जिसे दोनों पक्षों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks