मजदूर दिवस पर कानपुर नगर निगम सेनेट्री सुपरवाइज कर्मचारी संघ ने कैंडल जला किया सरकार की नीतियों का विरोध

*मजदूर दिवस पर कानपुर नगर निगम सेनेट्री सुपरवाइज कर्मचारी संघ ने कैंडल जला किया सरकार की नीतियों का विरोध*

एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है आज वो दिन होता है जिस दिन देश के मजदूर को उसके काम का सम्मान दिया जाता है।
पर आज कानपुर नगर निगम सेनेट्री सुपरवाइज कर्मचारी संघ के तत्वाधान में राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करते हुऐ मोमबती जलाकर विरोध किया गया।संघ के महामंत्री उस्मान अली ने जानकारी देते हुऐ कहा जहां पूरे देश में करोंना महामारी का कहर व्याप्त है उसके बाद भी कुछ विभाग निरंतर अपनी सेवायें प्रदान कर रहें है जिनमें चिकित्सा विभाग पुलिस विभाग औऱ स्थानीय निकाय मुख्य रूप से दिनरात एक कर अपनी सेवायें दे रहें है ऎसे में वर्तमान सरकार को ऎसे विभागों को सम्मानित कर हौसला अफजाई करनी चाहिये ना की उनका डी.ए.सीसीए व वेतन भत्तों में कटौती करनी चाहिये वही हिमांचल सरकार अपने प्रदेश में आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों का वेतन दो गुना कर दिया हैं।औऱ यू 0 पी 0 सरकार ने गलत कदम उठा कर कर्मचारियों का गुस्सा बड़ा दिया हैं।साथ ही अब य़े सूचना है के सूबे की सरकार अब मूल वेतन का भी 50%कटौती करनें की योजना बना रही है । ऎसे में करोंना महामारी के चलते आवश्यक सेवा से जुड़े राज्य व स्थानीय निकाय के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सरकार के इस फैसले से आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का मनोबल गिरा है। कानपुर नगर निगम सेनेट्री सुपरवाइज कर्मचारी संघ के महामंत्री उस्मान अली ने राज्य सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करनें की अपील करते हुऐ सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुऐ मोमबती जला कर प्रदर्शन किया औऱ कहा आज राज्य सरकार को सही निर्णय लेकर देश को लूटने वाले कर्जदारों पर कड़ी कार्यवाही कर देश का पैसा वसूलना चाहिये ना की करोंना महामारी के चलते जान जोखिम में डालकर काम करनें वाले कर्मचारियों का वेतन भत्ता काटना चाहिये।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks