जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

 

 

शुक्रवार सुबह मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर विसाठ गांव में जमीनी विवाद के चलते किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से किसान का बेटा भी घायल हो गया। उसे मूंढापांडे थाना क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं फायरिंग में घायल दूसरे पक्ष के दो लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। सीओ हाइवे रामसागर मौके पहुंचे। दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत किया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।

गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए रियासत हुसैन 60 मूंढापांडे थाना क्षेत्र के जैतपुर बिसाठ गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी जाफरी बेगम के अलावा तीन बेटे फिरासत राशिद और नासिर हैं। गांव के रहने वाले सर्वेश के भाई से सालों पहले कोसी नदी किनारे जमीन खरीदी थी। जमीन में सालों से हम लोग ही फसल बो रहे हैं। वर्तमान में भी खेत में गन्ना खड़ा हुआ है। सर्वेश पक्ष जमीन पर अपना हक जताता था। पूर्व में समझौता भी हो गया था। शुक्रवार सुबह पिता और भाई फिरासत खेत में पानी भरने के लिए गए थे। इसी बीच पहले से मौजूद सर्वेश और उसके साथियों ने पिता और भाई पर फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे कि तभी भाई को घायल पाया। सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती इससे पहले उनकी मौत हो गई। घायल भाई को मूंढापांडे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ हाईवे राम सागर ने बताया कि गोलीबारी में घायल सर्वेश और एक अन्य को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। चुनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks