● *पालघर मामले में एक एसआई सहित दो हेड कॉन्स्टेबल निलंबित*
● *35 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला*
*मुम्बई:* महाराष्ट्र के पालघर में बीते दिनों ड्राइवर सहित दो साधुओं की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सहित दो हेड कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। मामले में दो पुलिसवालों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा कासा पुलिस थाने के 35 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
पालघर एसपी के अनुसार पालघर घटना को लेकर कासा पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। यहां गांववालों ने चोर समझकर तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। गांववालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है और 110 को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेज दिया गया है।