08 अभियुक्त गिरफ्तार, 45 लीटर अवैध कच्ची शराब व 10 क्वार्टर देशी शराब बरामद

*एटा ~ लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 08 अभियुक्त गिरफ्तार, 45 लीटर अवैध कच्ची शराब व 10 क्वार्टर देशी शराब बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लॉकडाउन के दौरान अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना अलीगंज*
थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को ग्राम अगौनापुर से *20 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज एटा पर *मु0अ0स- 132/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम सत्याप्रकाश व मु0अ0स- 133/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम जितेंद्र* अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- सत्यप्रकाश पुत्र हेतराम निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज एटा।
2- जितेंद्र पुत्र जगदीश निवासी उपरोक्त
*बरामदगी*
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

*(2):- थाना नयागांव*
थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को कोल्ड स्टोर नयागांव से *10 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर *मु0अ0स- 92/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अरविंद व मु0अ0स- 93/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम अमित* अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- अरविंद पुत्र रामप्रकाश निवासी सराय अगहत थाना नयागांव एटा।
2- अमित पुत्र रामरतन निवासी मेरापुर फर्रूखाबाद।
*बरामदगी*
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

*(3)- थाना पिलुआ*
थाना पिलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को सिरोही रोड से *05 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिलुआ एटा पर *मु0अ0स0- 105/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- कैलाशचन्द्र पुत्र चंद्रभान निवासी गढ़वाला थाना पिलुआ एटा।
*बरामदगी*
1- 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

*(4)- थाना बागवाला*
थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को काली नदी पुल से *10 क्वार्टर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला एटा पर *मु0अ0स0- 106/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- शिशुपाल पुत्र रघुराज निवासी गढ़ी थाना बागवाला एटा।
*बरामदगी*
1- 10 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks