बॉर्डर पर असमंजस की स्थिति अब भी बरकार
कुछ किसान सीमा पर डटे तो कुछ दिल्ली की ओर बढ़े

#Delhi….
बॉर्डर पर असमंजस की स्थिति अब भी बरकार
कुछ किसान सीमा पर डटे तो कुछ दिल्ली की ओर बढ़े
केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। विरोध प्रदर्शन के लिए एक स्थान निर्धारित होने के बावजूद किसानों ने शुक्रवार की रात हरियाणा की सिंघु बॉर्डर पर गुजारी। अब शनिवार को किसानों ने एक बार फिर बैठक की, जिसमें उन्होंने आगे की रणनीति पर मंथन किया। इसके बाद किसानों ने सिंघु बॉर्डर से नहीं हटने का फैसला लिया है। पुलिस लगातार किसान नेताओं के संपर्क में है और उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
राकेश टिकैत ने किसानों से किया आह्वान-लड़ाई लंबी चलेगी बड़ी संख्या में पहुंचें किसान
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया है कि लड़ाई अब लंबी चलेगी। उन्होंने कहा कि लड़ाई लंबी चलेगी तो अब संख्या बढ़ाने की जरूरत है, इसलिए कल से सभी किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ यहां पहुंचें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks