
एटा-जिलाधिकारी श्री, सुखलाल भारती जी ने की बड़ी कार्यवाही
राज्य सरकार के पक्ष में 28 वाहनों को किया गया जब्त,
एटा- जिलाधिकारी,श्री, सुखलाल भारती जी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्राप्त आख्या के आधार पर अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त जनपद एटा के विभिन्न थानों में बरामद वाहनों को आबकारी अधिनियत के अन्तर्गत वाहन स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद घटना मे दोषी पाए जाने पर 28 वाहनों को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया है।साथ ही वाहन स्वामियों के लिए यह विकल्प भी दिया गया है कि यदि वह अपना वाहन प्राप्त करना चाहें तो अभिग्रहण के दिनांक को प्रश्नगत वाहन के बाजार मूल्य को वह आदेश के दिनांक से 30 दिन के अंदर राजकोष में अर्थदण्ड के रूप में जमा कर सकते हैं। उक्त जब्तशुदा सभी वाहन घटना के बाद से ही एटा जनपद के विभिन्न थानों में निरूद्ध हैं।