नाबालिग बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 532/20 धारा 376(3) भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 24.11.2020 को वादी निवासी ग्राम कुंवरपुर थाना जैथरा, एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 22.11.2020 को वादी की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही जितेंद्र ने जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मु0अ0सं0- 532/20 धारा 376(3) भादंवि व ¾ पोक्सो एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* दिनांक 24.11.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में वांछित चल रहे आरोपी जितेन्द्र को खंगारपुर तिराहे के पास बने प्रतीक्षालय के पास से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- जितेन्द्र पुत्र पप्पू निवासी कुंवरपुर थाना जैथरा एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा
  2. मुख्यआरक्षी गजेंद्र सिंह
  3. आरक्षी कृष्ण गोपाल
    4- आरक्षी विजेंद्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks