
*#Farukhabad….* *फर्रूखाबाद में गर्भवती महिलाओं को बांटे जा रहे पुष्टाहार के दौरान विवाद* *दो पक्षों के बीच फायरिंग-पथराव* फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव विराहिमपुर जागीर में गर्भवती महिलाओं को बांटे जा रहे पुष्टाहार के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच फायरिंग व पथराव हो गया। इससे वहां सड़क पर खड़े सब्जी खरीद रहे गांव के सुनीत गोली लग गई। जिससे वो घायल होकर वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई। आननफानन में परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को कोतवाली ले आई उनसे पूछताछ की जा रही है।