कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपकृषि संचालक मनोज कश्यप की टीम ने खाद गोदाम पर मारा छापा

*!! कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में उपकृषि संचालक मनोज कश्यप की टीम ने खाद गोदाम पर मारा छापा !!* *!! खाद गोदाम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अन्नदाता किसानों को अधिक दामों में बेची जा रही थी यूरिया खाद !!* *!! किसानों से अधिक पैसा वसूली करने पर कैसियर एवं भंडारण प्रभारी गोपाल गिरी को व गोदाम में खाद की बोरियां कम मिलने पर गोदाम प्रभारी डीके रावत को टीम ने लगाई फटकार !!* ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर/ कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में उप कृषि संचालक मनोज कश्यप की टीम ने मारा खाद गोदाम में छापा, खाद गोदाम में खाद के भरे गए सैंपल, स्टॉक किया गया चेक, गोदाम में खाद की बोरियां कम मिलने पर गोदाम प्रभारी डीके रावत को लगाई फटकार, किसानों से यूरिया खाद महंगे दामों में बेचने की शिकायत पर कैसियर एवं भंडारण प्रभारी गोपाल गिरी को टीम ने फटकारा, कहा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के सख्त निर्देश है कि किसानों को शासकीय दर पर खाद दी जाए अगर किसानों के साथ ठगी की गई तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर दर्ज कराई जाएगी f.i.r., वहीं उप कृषि अधिकारी मनोज कश्यप ने खाद ले रहे किसानों से भी की बात, गौरतलब है कि सोमवार को पन्ना रोड पर स्थित मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित छतरपुर के गोदाम में अन्नदाता किसानों को महंगे दामों में दी जा रही थी यूरिया खाद, सोशल डिस्टेंस की उड़ाई जा रही थी धज्जियां, शिकायत मिलते ही प्रशासन हुआ सख्त गोदाम में जांच करने पहुची टीम, मनोज कश्यप ने कहा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी सख्त कारवाही…

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks