मध्यप्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान का ऐलान,”आंगनबाड़ी ने अब अंडा नही गाय का दूध मिलेगा”

मध्यप्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान का ऐलान,”आंगनबाड़ी ने अब अंडा नही गाय का दूध मिलेगा”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि अब आंगनवाड़ी में अंडा नहीं बल्कि बच्चों को गाय का दूध दिया जाएगा. आगर मालवा जिले में गौ अभ्यारण्य, सालरिया में 36 लाख 55 हजार के 5 निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के दौरान उन्होंने यह घोषणा की.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किये. सीएम ने कहा कि गौमाता का दूध अमृत है, अब हम आंगनबाड़ी में अंडा दूध पिलाने का काम करेंगे. गौ माता का हर उत्पाद अमृत है. पर्यावरण बचाने के लिए हमें गौ काष्ठ का इस्तेमाल करना चाहिए.

गायों के इलाज के लिए शुरू होगी संजीवनी योजना

मुख्यमंत्री ने कहा गाय के दूध, गोबर और गोमूत्र जैसे उत्पादों को मध्य प्रदेश सरकार बढ़ावा देगी.

गौशालाओं के संचालन के लिए सरकार कानून बनाएगी. समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर हम गौशालाओं का संचालन करेंगे. मध्य प्रदेश गौवंश के इलाज के लिए संजीवनी योजना को फिर से शुरू किया जाएगा.शिवराज सिंह चौहान ने कहा हम बिजली, सड़क, पानी की सुविधा दिलाने के लिए सभी काम करेंगे. लेकिन गौसेवा का काम भी हमारी सरकार पूरी ताकत से करेगी. इसलिए हमने मंत्रियों की एक समिति बनाई है. ये काम अकेले सरकार नहीं करेगी. गाय का गोबर धरती के लिए अमृत है. सीएम ने कहा कि गाय बचेगी तभी हम आत्मनिर्भर बनेंगे. उन्होंने कहा कि गोबर खाद हमें बीमारियों से बचाएगा.

इन योजनाओं का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने रविवार को आगर मालवा जिले के गौ-अभ्यारण्य, सालरिया में 36 लाख 55 हजार के पांच निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. भूमिपूजन कार्यों में नवीन तालाब कामधेनु फरसपुरा, सेमली के रास्ते पर फरसपुरा चेकडैम निर्माण कार्य, डगआउट पौंड निर्माण अनुसंधान केंद्र के पास आवासीय परिसर के पास गौ अभ्यारण्य फरसपुरा शामिल है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks