
श्यामनगर में बन रहे नाले निर्माण में खुलकर की जा रही मानकों की अनदेखी
नाले में पीला ईंट का हो रहा है प्रयोग पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी मौन
कमीशनखोरी के चलते निर्माण कार्य में हो रहा घटिया सामग्री का प्रयोग
एटा। नगरपालिका अध्यक्ष के चहेते ठेकेदारों को कमीशनखोरी पर मिल रहे टेंडर जिसके चलते शहर में हो रहे निर्माण कार्यों में खुलकर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। वैसे तो नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा गांधी हैं लेकिन वह मात्र एक मुखौटा हैं दरअसल इस नगरपालिका को निवर्तमान पालिका अध्यक्ष व वर्तमान पालिका अध्यक्ष के पति राकेश गांधी हैं जोकि कमीशनखोरी के लालच के चक्कर में अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर देकर मानकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी की चहेते ठेकेदारों पर ऐसी कृपा है कि शहर में हो रहा ऐसा कोई निर्माण कार्य नहीं जिसमें घोटाला नहीं। चाहें सड़क निर्माण हो या नाला या नाली निर्माण हो या सब निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी कर और कमीशनखोरी के चलते खुलकर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और वर्तमान में हो रहे कार्यों में भी इसी तरह घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। फिलहाल गांधी मार्केट महिला अस्पताल के सामने श्यामनगर को जाने वाले मार्ग पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें घटिया सामग्री के साथ ही खुलकर पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस खेल में अध्यक्ष से लेकर अधिकारी तक कमीशन के खेल में लिप्त है जिसके चलते इस नाले के निर्माण में खुलकर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।