फर्जी रजिस्टर बनाकर केरोसिन तेल की कालाबाजारी करने वाला राशन डीलर गिरफ्तार

एटा- एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्र में फर्जी रजिस्टर बनाकर केरोसिन तेल की कालाबाजारी करने वाला राशन डीलर गिरफ्तार घटनाक्रमानुसार दिनांक 26.11.2018 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी द्वारा रघुवीर सिंह उचित दर विक्रेता ग्राम ढकपुरा पंचायत तरगंवा जैथरा जनपद एटा की कालाबाजारी के संबंध में जांच करने पर पाया कि राशन डीलर ने फर्जी बिक्री रजिस्टर बनाकर 1104 लीटर 6 ड्रम कैरोसिन ऑयल की कालाबाजारी कर दी है, तथा गैर कानूनी रूप से स्वयं तैयार कराकर भारी मात्रा में वर्षों तक खाद्य सामग्री/ कैरोसिन ऑयल की कालाबाजारी करते हुए शासकीय धनराशि का गबन किया गया है। उपरोक्त के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0स0 419/2020 धारा 465,467,468,471 भादवि व 3/7 आवश्यक वस्तु अधि0* बनाम रघुवीर सिंह ग्राम ढकपुरा पंचायत तरगंवा विकासखंड जैथरा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 23.11.2020 को जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वाँछित अभियुक्त रघुवीर सिंह को ढकपुरा तिराहे के पास से समय करीब 06.45 बजे गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त नामपता
1- रघुवीर सिंह पुत्र सालिग राम सिंह निवासी ग्राम ढकपुरा पंचायत तरगंवा विकासखंड जैथरा , थाना जैथरा एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks