अपहृता युवती को किया सकुशल बरामद

एटा – मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा क्षेत्र से अपहृता युवती को किया सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा क्षेत्र से अपहृता युवती को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार थाना मारहरा पुलिस द्वारा *मु.अ.स.-157/18 धारा 363 भादवि* से सम्बन्धित पीडिता/अपहृता पुत्री पुष्पेन्द्र जोशी नि0 मौ0 चौबदार थाना मारहरा एटा को सकुशल बरामद किया गया है। बरामदगी के सम्बन्ध में उपरोक्त अभियोग व पीडिता उपरोक्त के सम्बन्ध में बयान/मेडिकल व विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –

  1. उ0नि0 श्री अभिमन्यु शर्मा
  2. का0 राहुल शर्मा
  3. म0का0 हेमलता।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks